मानसिंह राजपूत ने किया शहर आगमन पर सिंजेंटा के अधिकारियों का अभिनंदन और सम्मान
भोपाल। सिंजेंटा प्राइवेट लिमिटेड के ग्लोवल हेड स्टीवन हॉकिन्स, हेड कैटी हेस, ग्रुप चीफ, पेट्रा लॉक्स,एमडी सुशील कुमार ने शहर के अपने प्रथम आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के 11 मील, भोजपुर स्थित राजपूत कृषि सेवा केन्द्र के प्रोपराइटर मानसिंह राजपूत ने उनका अभिनंद करने के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्रॉप प्रोडक्शन आर्गनिक खेती और किसानों की आय में वृद्धि से संबधित विषयों में विस्तार से चर्चा की गई। सिंजेंटा टीम भोपाल द्वारा ग्राम दीपड़ी में फील्ड प्रदर्शन (डेमो) कराया गया। किसानों की संगोष्ठी कर सिंजेंटा कंपनी की नई टेक्नॉलॉजी के वारे मे समझाया एवं ड्रोन द्वारा दवाई छिडक़ाव का प्रदर्शन किया गया।

