अंतरशालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, 136 विद्यार्थियों ने लिया भाग
एवीएस न्यूज.मैहर
आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड (एम.पी. बिरला ग्रुप) के सी.एस.आर. विभाग द्वारा खदान क्षेत्रों के आसपास स्थित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अंतरशालेय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
तेजी से आधुनिक और डिजिटल होती जीवनशैली में बच्चों का शारीरिक गतिविधियों से दूर होना चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे समय में खेलों का महत्व न केवल स्वास्थ्य बल्कि पढ़ाई और सर्वांगीण विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता 20 जनवरी 2026 को शासकीय माध्यमिक शाला सढेरा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला सढेरा, बंधी, घुरवाई एवं देवरी के कुल 136 विद्यार्थियों ने खो-खो, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय माध्यमिक शाला सढेरा के प्रधान पाठक हरिशंकर शुक्ल, श्यामलाल दहिया, आरसीसीपीएल से सुधाकर कुमार, धनंजय दास, पूर्व सरपंच सढेरा बद्री पटेल तथा शाला शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

