एवीएस न्यूज.मुंबई
 न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने आर्टिस्ट डेकोरेटिव कांक्रीट पोर्टफोलियो के तहत एक नई प्रीमियम रेंज, न्युवोको आर्टिस्ट एलीट कलेक्शन लांच करने की घोषणा की है। आधुनिक निर्माण और लैंडस्केपिंग प्रोजेक्ट्स के लिए विकसित, एलीट कलेक्शन कलात्मक समझ को तकनीकी सटीकता के साथ जोड़ता है।

चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि न्युवोको आर्टिस्ट एलीट कलेक्शन सोच-समझकर, डिजाइन-आधारित सॉल्यूशंस पर हमारे फोकस को दर्शाता है। यह रेंज खूबसूरती, सस्टेनेबिलिटी और इस्तेमाल में आसानी को जोड़ती है, जिससे ग्राहक आत्मविश्वास के साथ खास जगहें बना सकते हैं।

यह रेंज चार आधुनिक, इस्तेमाल के लिए तैयार डेकोरेटिव काँक्रीट फिनिश पेश करती है जो विश्वसनीय प्रदर्शन देते हुए खूबसूरती को बढ़ाती हैं। इसमें रिफाइंड टेक्सचर, आधुनिक पैटर्न और नेचुरल कलर रंग पैलेट्स हैं, जो वॉकवेज, ड्राइववे, लैंडस्केप एरिया, पोडियम और प्रीमियम आउटडोर और सेमी-आउटडोर जगहों के लिए बहुत उपयुक्त है।