मुंबई। ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएएनबी) के लिए अपनी प्रमुख एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म एक्सेसजीनी को सफलतापूर्वक स्थापित किया है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और इंटेलिजेंट निगरानी को नया स्तर मिला है।

एक्सेसजीनी, बीसीएसएसएल का स्वदेशी समाधान, है जो पारंपरिक सीसीटीवी कैमरों को स्मार्ट, रियल-टाइम इंटेलिजेंस प्रणाली में बदल देता है। इसमें लाइव वीडियो फीड का उपयोग कर एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सेकंडों में प्रासंगिक सूचनाएं मिलती हैं, जो पहले घंटों की मैन्युअल मॉनिटरिंग में लगती थीं।

एक्सेसजीनी की कड़ी सुरक्षा और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर के चलते इसमें फेस रिकग्निशन, गनशॉट डिटेक्शन और उन्नत व्यवहार ट्रैकिंग जैसी क्षमताएं भविष्य में भी जोड़ी जा सकती हैं। इस प्रकार यह आधुनिक निगरानी के लिए एक संपूर्ण समाधान है।