आधुनिकीकरण, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और आकस्मिक भार निकलने का मिलेगा रास्ता


एवीएस न्यूज, भोपाल।
भारत हेवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नए भवन का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, भेल भोपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं राघवेंद्र शुक्ला, महाप्रबंधक (चिकित्सालय प्रशासन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य महाप्रबंधकगण, डीआरओ, प्लांट कमेटी एवं मेडिकल कमेटी के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। डॉ. पोमिला सचदेवा, महाप्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा सेवाएं ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक होगा सुधार
नवीनीकरण कार्यों के अंतर्गत खंड ‘अ’ का आधुनिकीकरण, संयुक्त शल्य चिकित्सा वार्ड, आईसीयू, आकस्मिक निर्गम मार्ग तथा अन्य विभिन्न सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उपाध्याय ने कहा कि अस्पताल की उन्नत सुविधाएं कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होंगी। कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन काकार्यक्रम के अंत में सुरेश कुमार मरकाम, अपर महाप्रबंधक (चिकित्सालय प्रशासन) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।