भारत के प्रमुख संस्थान और अंतरविषयक कंप्यूटर साइंस, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानविकी में अग्रणी अशोका विश्वविद्यालय ने सोमवार, 13 अक्टूबर, 2025 को अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक ऐसे अंडरग्रेजुएट कोर्स चुन सकते हैं जो अकादमिक उत्कृष्टता को अनुभवात्मक और अंतरविषयक सीखने के साथ जोड़ते हैं।

2025-2026 प्रवेश सत्र में कई महत्वपूर्ण अपडेट पेश किए गए हैं, जो अशोका के उस दृष्टिकोण को दर्शाते हैं जिसमें पहुंच को बढ़ाना, विभिन्न शैक्षणिक मार्ग प्रदान करना और पूरे भारत के उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों का समर्थन करना शामिल है।

2026 प्रवेश सत्र के लिए मुख्य विशेषताएँ:

विस्तारित मेरिट और आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्तियाँ
अशोका विश्वविद्यालय ने सभी प्रोग्रामों में 500 मेरिट और आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्तियों की घोषणा करके वित्तीय समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इनमें से 200 छात्रवृत्तियाँ पहली बार मेरिट छात्रवृत्तियों के रूप में पेश की गई हैं।

A. विशेष मेरिट छात्रवृत्तियाँ (50)
जेईई मेन्स, आईआईएसईआर (आईएटी), सीएमआई और इंडियन नेशनल ओलंपियाड्स (आईएनओ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 छात्रों को 100% ट्यूशन फीस माफी दी जाएगी। ये विशेष छात्रवृत्तियाँ उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने इन राष्ट्रीय क्षमता परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
योग्यता मानदंड:
·    जेईई मेन्स में न्यूनतम 98% परसेंटाइल
·    आईआईएसईआर एप्टिट्यूड टेस्ट में शीर्ष 2000 रैंक
·    सीएमआई प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 100 रैंक
·    इंडियन नेशनल ओलंपियाड्स (आईएनओ) में गणित, विज्ञान, खगोलशास्त्र, भाषाविज्ञान और सूचना विज्ञान के ट्रेनिंग कैंप चरण के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार

B. अचीवर्स मेरिट छात्रवृत्तियाँ (150)
अशोका विश्वविद्यालय के समग्र प्रवेश प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर 150 प्रवेशित छात्रों को 100% तक ट्यूशन फीस माफी दी जाएगी। इसमें स्कूल बोर्ड परीक्षाओं (सीबीएसई और आईसीएसई /आईएससी) में उच्च प्रदर्शन को भी मान्यता दी जाएगी।
योग्यता मानदंड:
·    सीबीएसई और आईसीएसई /आईएससी कक्षा दसवीं  और बारहवीं (अंतिम या अनुमानित) बोर्ड अंक – 98% और उससे ऊपर
·    अशोका विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में मजबूत प्रदर्शन

विशेष मेरिट छात्रवृत्तियों और अचीवर्स मेरिट छात्रवृत्तियों के सभी प्राप्तकर्ता अतिरिक्त आवश्यकता-आधारित सहायता के लिए भी पात्र रहेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वित्तीय बाधा उनकी शैक्षणिक क्षमता पर असर न डालें।

C. आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्तियां
अशोका विश्वविद्यालय से वित्तीय सहायता की आवश्यकता वाले प्रवेशित छात्रों को 100% तक की आवश्यकता-आधारित ट्यूशन फीस/पूर्ण माफी उपलब्ध होगी। किसी छात्र की भुगतान क्षमता का आकलन उनके निकटतम परिवार के विभिन्न वित्तीय संसाधनों के आधार पर किया जाता है, जिसमें वर्तमान आय, बचत, निवेश और शिक्षा ऋण शामिल हैं, ताकि अपेक्षित शैक्षणिक खर्च को पूरा किया जा सके। हमारा प्रयास यह है कि आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, जिससे प्रवेशित छात्र कार्यक्रम की लागत और उनकी भुगतान क्षमता के बीच के अंतर को पाट सकें।

चार चरणों में आवेदन
आवेदन चार चरणों में स्वीकार किए जाएंगे, जो 13 अक्टूबर, 2025 से शुरू होंगे, जिससे छात्रों को आवेदन करने के कई अवसर मिलेंगे।

केंद्र-आधारित प्रवेश मूल्यांकन
भारत में निवास करने वाले छात्रों के लिए अशोका प्रवेश मूल्यांकन देश भर में 37 भौतिक केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों के लिए पहुंच सुनिश्चित हो सके। भारत के गैर-निवासियों को विकल्प ‘मैं भारत का निवासी नहीं हूँ’ चुनना होगा। शारीरिक विकलांगता, गतिशीलता/चलने-फिरने में समस्या और अन्य अक्षमताओं वाले आवेदकों को विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आवेदन समय सीमा
प्रवेश प्रक्रिया चार आवेदन चरणों में आयोजित की जाएगी, जो 13 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 31 मई, 2026 को समाप्त होगी।