अजातशत्रु श्रीवास्तव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी 


एवीएस न्यूज.भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सीएम का ओएसडी बनाया जा रहा है। इसके आदेश जल्द ही जारी होने वाले हैं। वे ओएसडी  महेश चौधरी की जगह काम संभालेंगे। ओएसडी की यह पोस्ट करीब चार माह से रिक्त थी।

अजातशत्रु ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आना- जाना शुरू कर दिया है। इधर महेश चंद्र चौधरी (आईएएस ) को मध्यप्रदेश विनियामक आयोग में प्रशासनिक सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कारण ओएसडी पद कुछ समय से खाली पड़ा था।