एवीएस न्यूज.भोपाल

 राजधानी के जेके रोड़ स्थित आरएमजे मोटर्स पर आरएमजे ग्रुप के संचालक  और कैट के डिस्टिक अध्यक्ष सुनील जैन 501 के जन्मोत्सव पर महावीर मेडिकल कॉलेज एवं रोटरी क्लब ऑफ भोपाल लेक्स के द्वारा विशाल नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ।

 इस शिविर में लगभग 150 मरीजों ने अपनी नेत्र रोग की जांच का लाभ लिया। शिविर में डॉ.श्रीमती स्वर्ण विसारीय गुप्ता, पूर्व डीन गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल एवं डॉ.केएल गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दी।

सुनील जैन 501 ने सभी को मोबाइल रेडिएशन से आंखों पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया एवं सभी से प्रतिज्ञा दिलवाया कि रात में सोते समय अपना मोबाइल लगभग 10 फिट की दूरी पर रखेंगे। इसके साथ आदिनाथ भगवान की जयंति पर 575 लोगों को गन्ने के रस पिलाया।