कुणाल रॉय कपूर और मोना सिंह अभिनीत का दिल छू लेने वाला पारिवारिक ड्रामा अब जी5 पर हो रहा स्ट्रीम
एवीएस न्यूज .मुंबई
जी5 की नई वेब सीरीज थोड़े दूर थोड़े पास की कास्ट और क्रू के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्साह से भरी शानदार मौजूदगी देखने को मिली, जिसमें मोना सिंह, कुनाल रॉय कपूर, अमोल पराशर, आहना कुमरा, मंजोत सिंह, मिहिर आहूजा और कई अन्य शामिल थे।
इस रात में एक खास रंग तब जुड़ गया जब आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने भाई कुनाल का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे, जिससे यह पल एक खूबसूरत पारिवारिक जश्न में तब्दील हो गया। अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और भावनाओं से भरे अभिनय के कारण थोड़े दूर थोड़े पास ने 7 नवंबर को जी5 पर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। हास्य और संवेदना के सुंदर मिश्रण के साथ यह सीरीज दिखाती है कि जब एक आधुनिक परिवार को अपने डिजिटल उपकरणों से दूर रहना पड़ता है, तो वे फिर से इंसानी रिश्तों और सच्चे जुड़ाव की खुशी को किस तरह से महसूस करते हैं।
गर्मजोशी और यादों से भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है सीरीज
एक गर्मजोशी भरे और यादों से भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, यह सीरीज दर्शकों को उस दौर में ले जाती है जब बातचीत दिल से होती थी, सब्र एक गुण माना जाता था, और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए वाई-फाई की ज़रूरत नहीं होती थी। अपनी मज़दार और भावनात्मक कहानी कहने की शैली के साथ थोड़े दूर थोड़े पास हमें समय पर यह याद दिलाती है कि कभी-कभी स्क्रीन से थोड़ी दूरी हमें पहले से कहीं ज्यादा करीब ला सकती है क्योंकि खामोशी भी कई बार किसी नोटिफिकेशन से ज्यादा कह जाती है। स्क्रीनिंग के बाद अपने विचार साझा करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहाकि मुझे यह सीरीज बहुत पसंद आई। इसमें एक बेहतरीन कहानी के साथ ढेर सारी मस्ती है। इसे देखते-देखते तो मुझे भी लगा कि मुझे अपने सारे गैजेट बंद कर देने चाहिए! सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। थोड़े दूर थोड़े पास जरूर देखनी चाहिए।
मजेदार, गहराई से भरी और शानदार ढंग से लिखी गई कहानी
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहाकि थोड़े दूर थोड़े पास एक शानदार सीरीज है। इस दौर में जहां हर कोई अपने गैजेट्स का आदी है, इसकी कहानी इससे ज्यादा प्रासंगिक नहीं हो सकती। यह मजेदार, गहराई से भरी और शानदार ढंग से लिखी गई है। पंकज कपूर हमेशा की तरह बेहतरीन हैं, और मोना, कुनाल तथा पूरी टीम ने कमाल का काम किया है। पूरी टीम को ढेरों बधाइयां और दर्शकों के लिए बस इतना कहना चाहूँगा कि थोड़े दूर थोड़े पास जरूर देखें।

