कुरकुरे ने पूरे किए 25 साल,‘कुरकुरे ज्वार पफ्स’ पेश
नई दिल्ली। पेप्सिको इंडिया का मशहूर देसी स्नैक ब्रांड कुरकुरे अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास अवसर पर ब्रांड ने ‘कुरकुरे ज्वार पफ्स’ पेश किए हैं। इसी के साथ कुरकुरे ने बेहतरीन स्वाद और एक्साइटमेंट की पावर को साथ लाते हुए भारत की मिलेट-बेस्ड (मोटे अनाज आधारित) स्नैकिंग कैटेगरी में कदम रख दिया है।
बेक्ड (नॉट फ्राइड) कुरकुरे ज्वार पफ्स से लोगों को अपने पसंदीदा इन्ग्रेडिएंट्स का मॉडर्न फॉर्मेट में आनंद लेने का मजेदार और स्वाद से भरपूर मौका मिलेगा। इन बदलावों के साथ मिलेट्स की ओर बढ़ते रुझान ने पेप्सिको इंडिया को पारंपरिक अनाजों को आज की पीढ़ी के सामने नए तरीके से पेश करने का अनूठा अवसर दिया है।

