एवीएस न्यूज .भोपाल
 राजधानी के करोंद स्थित कृषि उपज मंडी में गल्ला मंडी में आज   सुबह एक मखाने के गोडाउन में भीषण आग लग गई। मखाने के गोडाउन में करीब 2 करोड़ रुपए का रखा मखान भरा था। यह गोडान आशीष रंजन सिंह का है जो मखाने का थोक व्यापारी है।  

मंडी परिसर में आगजनी की इस घटना से मंडी प्रांगण में हडक़ंप की स्थिति बन गई। आग ज्यादा न फैले, इसके लिए मंडी के व्यापारियों ने हम्मालों के साथ आग बुझाने में जुट गए।  
 गोदाम मालिक आशीष रंजन ने बताया कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना सुबह 8 बजे मिली। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में आ पाई है। हालांकि अंदर रखा मखाना जल गया। 

मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बतायाकि  यह गोडाउन व्यापारी आशीष सिंह का है, जो उन्होंने करीब छह महीने पहले ही बैंक से नीलामी में खरीदा था और इसका रेनोवेशन कराया।

 
- त्योहारी मांग के चलते व्यापारी ने जमा किया था मखाने का स्टॉक 
त्यौहारी सीजन, दीपावली बढ़ी हुई डिमांड के अलावा आगामी ठंडी के सीजन को देखते हुए थोक व्यापारी द्वारा इस गोडाउन में करीब 2 करोड़ रुपए के मखाने का स्टॉक किया गया था। इसलिए गोडाउन में मखाने का ज्यादा स्टॉक रखा था।


- धुआं उठते देख दमकलों को बुलाया
 व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि सुबह गोडाउन में धुआं उठते हुए लोगों ने देखा। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। तुरंत आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने लगी। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था और गोडाउन में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है।  अत: आशंका जताई जा रही है चोरों ने चोरी करने के इरादे  से गोडाउन का ताला तोड़ा, अंदर छानबीन की और कुछ नहीं मिला तो डीवीआर चोरी करने के बाद गोडाउन में आग लगा दी होगी।