एवीएस न्यूज.भोपाल

 बाल दिवस के मौके पर राजधानी  स्थित खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल,रामनगर में एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बाल मेला एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करना तथा उनमें नेतृत्व, सहयोग और व्यावहारिक कौशल का विकास करना था।

पेंटिंग, क्राफ्ट, मिट्टी के मॉडल और सजावटी वस्तुओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया

कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. तेजकुलपाल सिंह पाली और सचिव मोहन सिंह कालरा की उपस्थिति रहे। विद्यालय की सेविका श्रीमती राज बुआ के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में हस्तकला व कला स्टॉल पर विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंग, क्राफ्ट, मिट्टी के मॉडल और सजावटी वस्तुओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। 

स्कूल के प्रधान डॉ.तेजकुलपल सिंह पाली ने समस्त कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की 
 कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान डॉ.तेजकुलपल सिंह पाली, सचिव मोहन सिंह कालरा ने बच्चों द्वारा बनाई गई समस्त कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मनोरंजन स्टॉल पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले बच्चों में सीखने की उत्सुकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं।

 ऐसे आयोजनों से उनकी रचनात्मकता, व्यवहारिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों का विकास होता है:  कवलजीत कौर

प्राचार्या कवलजीत कौर ने कहा कि बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। ऐसे आयोजनों से उनकी रचनात्मकता, व्यवहारिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, आनंद और सीख से परिपूर्ण रहा। बाल मेले ने बच्चों को अपनी क्षमताएँ प्रदर्शित करने का अवसर दिया तथा बाल दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।