विजय वल्लभ किसान सेवा केंद्र ने पारंपरिक ढंग से मनाए सभी त्यौहार
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के करोंद स्थित पंडित लक्ष्मीनारायण कृषि उपज मंडी के नरेंद्र मोदी प्रवेश द्वार यानी अनाज मंडी गेट के सामने संचालित विजय वल्लभ किसान सेवा केंद्र (भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप) पर पंप संचालक राजेश जैन के दिशा निर्देश और मार्ग दर्शन में पंप स्टॉप और कर्मचारियों द्वारा नवरात्रि से लेकर भाई दूज तक सभी त्यौहार पारंपरिक, सौहाद्र्र पूर्ण और धूम धाम से मनाए गए।
विजय वल्लभ किसान सेवा केंद्र के नाम से संचालक बीपीसीएल के इस पेट्रोल पंप पर पंप संचालक राजेश जैन द्वारा आकर्षक साज-सज्जा की गई। तथा यहां के सभी कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता, साड़ी, कुर्ता-पाजामा पहनकर त्यौहारों की खुशियों में चार चांद लगाए। इसके अलावा पंप पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार योजना चलाई गई और ग्राहकों उपहारों का वितरण किया।

