बाजार में आए पीएम नरेंद्र मोदी, कैप्टन सिंदूर की पतंगे  

एवीएस न्यूज .भोपाल
मकर सक्रांति त्योहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा दशकों पुरानी है। मांझे और पतंग की जोड़ी से हुनर दिखाना लोगों को बेहद पसंद है। बच्चों से लेकर युवाओं में पतंगबाजी का जोश भरने के भोपाल में पतंग की डिमांड निकलनी शुरू हो गई। तो नन्हें-मुन्हें बच्चे और युवा मकर संक्रांति पूर्व ही आसमान में पतंग की उड़ाते हुए पेंच लड़ाने लगे है। लेकिन  राजधानी के बाजार में मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए एक से बढक़र एक आकर्षक पतंग आए हैं। जिसमें रंग -बिरंगी और बड़ी पूंछ वाले पतंग तो शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण पतंग हैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के कैप्टन की फोटो छपी पतंगे। 


  पतंगों में मिल रहा है राजनीतिक रंग देखने को  
मोदी को पसंद करने वाले समर्थक उनकी तस्वीर वाली पतंग खरीदने के लिए दुकानदार को ऊंची रकम की अदायगी करने में किसी तरह का गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पतंगों में राजनीतिक रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में प्रधानमंत्री मोदी, आई लव इंडिया के चित्रों वाली पतंगें खूब छा रही हैं। खास बात यह है कि बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य किसी भी नेता की कोई पतंग दुकानदार बिक्री के लिए नहीं लेकर आए है। हालांकि कुछ ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो कि राहुल गांधी या अन्य नेता के चित्र वाली पतंग की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश ही होना पड़ा।


  राजधानी भोपाल के एक पतंग व्यापारी ने बताया कि उनके यहां छोटी-बड़ी सभी तरह के पतंगों की डिमांड निकलनी शुरू हो गई। इतना ही मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उड़ानें के लिए लोग अपनी मनपसंद पतंग की बुकिंग भी कर रहे हैं।  जबकि कुछ ऐसे भी है जो कि अभी से पतंगों को मकर सक्रांति पर उड़ाने के लिए पहले से ही अपने साथ लेकर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन-चार साल से बाजार में मोदी के चित्रों वाली पतंगों की मांग बनी हुई है। जहां बच्चों में कार्टून वाली पतंगों का खुमार रहता है, वहीं वयस्क मोदी वाली पतंग की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी हैं।


 पहले से कम हुआ पतंगों के प्रति रूझान
आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण अब लोगों का पतंग की तरफ रुझान कम होता जा रहा है। अब बच्चे तथा युवा स्मार्ट फोन व कंप्यूटर को अपना अधिक समय देना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को पतंगों की तरफ प्रेरित करना साल दर साल चुनौती बनता जा रहा है। दुकानदार इस कोशिश में जुटे हैं कि उनकी दुकान पर पतंगों के सबसे नए और बेहतरीन डिजाइन उपलब्ध हों, ताकि लोग पतंग  खरीदी के प्रति आकर्षित हों।