एवीएस न्यूज. नई दिल्ली

 ओकले मेटा एचएसटीएन एआई ग्‍लासेस भारत में 1 दिसंबर से उपलब्ध होंगे, जो एथलीटों, खेल के शौकीन लोगों और रोजमर्रा के चैंपियनों के लिए बनाए गए परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले एआई आईवियर की एक नई श्रेणी पेश करते हैं। यह कलेक्‍शन आज से सनग्लास हट पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे पूरे देश में सनग्‍लास हट तथा प्रमुख ऑप्टिकल और आईवियर रिटेलर्स से खरीद सकते हैं, इसकी कीमतें 41,800 रुपये से शुरू होती हैं।

एआई पावर का एथलेटिक परफॉर्मेंस से मिलन

ओकले मेटा एचएसटीएन को एथलीटों और खेल के शौकीन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह एआई ग्‍लासेस को एक नया साहसिक आयाम प्रदान करता है। हैंड्स-फ्री कैप्चर के लिए पूरी तरह से एकीकृत कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर्स, और IPX4 वाटर रेसिस्‍टेंस के साथ, एचएसटीएन उच्च-तीव्रता वाली गतिविधियों के साथ तालमेल रखता है।

ग्‍लासेस में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 19 घंटे का स्टैंडबाय, तेज चार्जिंग, और एक चार्जिंग केस जो 48 घंटे अतिरिक्त पावर प्रदान करता है, भी उपलब्ध है। उच्च-रिज़ॉल्यूशन 3K वीडियो यूजर्स को चलते-फिरते हुए भी यादगार पलों को रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है, जबकि बिल्ट-इन मेटा एआई तुरंत उत्तर और प्रदर्शन संबंधी जानकारी प्रदान करता है, जैसे सर्फिंग की स्थितियों से लेकर गोल्फ स्विंग के लिए हवा का विश्लेषण।

स्मार्टर एव्‍रीडे एआई बिल्ट इन

ओकले मेटा एचएसटीएन में मेटा एआई को सीधे ग्‍लासेस में जोड़ा गया है, जो उन्हें एक परफॉर्मेंस-रेडी एआई साथी में बदल देता है। एथलीट मेटा एआई से तेज, वास्तविक-समय की जानकारियां और हैंड्स-फ्री सहयोग मांग सकते हैं। चाहे सर्फिंग की स्थितियां चेक करना हो, गोल्फ स्विंग से पहले हवा का विश्लेषण पाना हो, या स्टोरीज़ पर शेयर करने के लिए कोई मोमेंट रिकॉर्ड करना हो, यूजर बस “हे मेटा” कहकर अपने असिस्टेंट को एक्‍टीवेट कर सकते हैं।

अपने एआई ग्‍लासेस से हिंदी में बात करें

ओकले मेटा एचएसटीएन अब मेटा एआई के साथ पूरी तरह हिंदी इंटरैक्शन का समर्थन करता है। यूजर मेटा एआई ऐप में डिवाइस सेटिंग्स के माध्यम से हिंदी को इनेबल कर सकते हैं। सरवम के लैंग्‍वेज टूल्स से संचालित, यह अपडेट यूजर्स को प्रश्न पूछने, कंटेंट कैप्चर करने, मीडिया को कंट्रोल करने, कॉल करने, और पूरी तरह से हिंदी में जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देता है।

मेटा एआई पर सेलिब्रिटी एआई वॉइस की सुविधा

मेटा एआई में अब सेलिब्रिटी एआई वॉइस भी शामिल की गई है, जो यूजर्स को परिचित, एक्‍सप्रेसिव आवाज़ों में उत्तर सुनने की अनुमति देता है। अंग्रेजी में उपलब्ध पहली आवाज़ों में से एक दीपिका पादुकोण की एआई वॉइस है। उन्होंने मेटा एआई के वैश्विक आवाज़ लाइनअप में शामिल होकर असिस्टेंट के लिए कई पहचानने योग्य सेलिब्रिटी आवाज़ों को चुनने के विकल्प प्रदान किए हैं।

यूपीआई-लाइट पेमेंट्स का परीक्षण

जल्द ही, आप ओकले मेटा एचएसटीएन स्मार्ट ग्‍लासेस से सीधे सुरक्षित यूपीआई क्यूआर-कोड पेमेंट्स करने की एक नई सुविधा का अनुभव कर सकेंगे। बस अपने ग्‍लासेस पहने हुए एक क्यूआर कोड को देखें और “हे मेटा, स्कैन एंड पे” कहकर यूपीआई लाइट पेमेंट पूरा करें – फोन के लिए हाथ बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं। पेमेंट्स आपके व्हाट्सएप-लिंक्ड बैंक खाते के माध्यम से प्रोसेस होंगे, जो रोजमर्रा के लेन-देन को पहले से कहीं अधिक तेज और सहज बनाते हैं।

हम भारत भर के एथलीटों और क्रिएटर्स को ओकले मेटा एचएसटीएन स्मार्ट ग्‍लासेस के परफॉर्मेंस-संचालित इनोवेशन का अनुभव करने की आशा करते हैं।

ओकले मेटा एचएसटीएन छह फ्रेम और लेंस कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होंगे, सभी आरएक्स-रेडी, जो पहनने वालों को सही पेयर चुनने की अनुमति देते हैं:

  • प्रिज्‍म  रूबी लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन वार्म ग्रे
  • प्रिज्‍म  पोलर ब्‍लैक लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन ब्‍लैक
  • प्रिज्‍म  पोलर डीप वाटर लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन ब्राउन स्‍मोक
  • ट्रांजिशंस एमेथिस्‍ट लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन ब्‍लैक
  • ट्रांजिशंस  ग्रे लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन क्लियर
  • क्लियर लेंसेस के साथ ओकले मेटा एचएसटीएन ब्‍लैक