इंफिनिटी इंफोवे का आईपीओ 30 को खुलेगा
मुंबई। इन्फिनिटी इन्फोवे लिमिटेड नेअपना प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव मंगलवार 30 सितंबर 2025 को खोलने जा रही है और 24.42 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस इश्यू में 10 रुपए अंकित मूल्य वाले 15,75,200 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनकी कीमत147 से 155 रपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड में निर्धारित की गई है। एंकर पोर्शन 29 सितंबर 2025 को खुलेगा और आईपीओ 3 अक्टूबर 2025 को बंद होगा।

