मुंबई। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर (कंपनी) ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर
(आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर की कीमत 393 रुपये से 414 रुपए के बीच तय की है, जिसकी फेस वैल्यू5 रुपये है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार 23 सितंबर 2025 को खुलेगा और गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को बंद होगा।

निवेशक न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 36 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। वर्तमान में बकाया इक्विटी शेयर: 44,714,558 है।  प्रत्येक का मूल्य 5 रुपये है। आईपीओ एक फ्रेश इश्यू है, जो 7,450.00 मिलियन रुपये तक का होगा। 

 नए इश्यू से प्राप्त राशि में से 5,500.00 मिलियन रुपये का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। कंपनी भारत में एक स्थापित फुल-सर्विस ब्रोकरेज हाउस है, जिसे 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी 'आनंद राठी' ब्रांड के तहत रिटेल, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स, अल्ट्रा-रिच नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और संस्थानों कोब्रोकिंग सर्विसेज, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी और वित्तीय उत्पाद देती है।