आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 355 करोड़ रुपए
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
बीएसई 200 में शामिल प्राइवेट सेक्टर लेंडर आईडीबीआई बैंक ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष 2026 की दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़ा है। जबकि नेट इंटरेस्ट यानी एफआइआई में 24 फीसदी की गिरावट आई है। तीसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए घटा है।
लास्ट सेशन में आईडीबीआई बैंकका शेयर 0.29 फीसदी गिरकर 104.55 रुपए पर बंद हुआ। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट प्रॉफिट नेट प्रॉफिट पिछले साल के 1,908 करोड़ से 1 फीसदी बढ़कर 1,935 करोड़ हो गया।
वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले साल की तीसरी तिमाही के 4,228 करोड़ से 24 फीसदी घटकर 3,209 करोड़ हो गई। सालाना आधार पर ब्याज आय 9 फीसदी घटकर 7,074 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 7,816 करोड़ रुपए थे। हालांकि, दिसंबर तिमाही में नॉन-इंटरेस्ट इनकम 61 फीसदी चढ़कर 1,209 करोड़ रुपए रही।

