आईएएस, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव ने की कार्रवाई

भोपाल। नियंत्रक द्वारा समस्त औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों को सजकता पूर्वक कार्य करने के निर्देश जारी किए गये थे। इन निर्देशों के काम में आकांक्षा गरूड़, औषधि निरीक्षक, जिला भिण्ड को मुरैना जिले के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया था। कार्यों के अंतर्गत लायसेंस जारी किए जाने में अनावश्यक विलंब किए जाने एवं लापरवाही पूर्वक कार्य किये जाने के संबंध में उपसंचालक का प्रस्ताव प्राप्त होने पर दिनेश श्रीवास्तव, आईएएस, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन .प्र. द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आकांक्षा गरूड़, औषधि निरीक्षक भिंड को जिला मुरैना के लिए सौंपे गए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) के प्रभार समाप्त करते हुए संबंधित औषधि निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नियंत्रक द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार जन कल्याण एवं पारदर्शिता पूर्व अपने कर्तव्यों का पालन करना करें, लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।