एवीएस न्यूज.जयपुर
 आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), राजस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में पब्लिक हेल्थ सेवाओं को मजबूत करने के लिए हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को साझा रूप से सपोर्ट देना और उन्हें बढ़ावा देना है। इस अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान के मिशन डायरेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में स्टार्टअप्स इनोवेटिव और स्केलेबल समाधान उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स के साथ यह साझेदारी ऐसे प्रभावी इनोवेशन की पहचान, सपोर्ट और इम्प्लीमेंटेशन में मदद करेगी, जो एनएचएम के लक्ष्यों के अनुरूप हों और राजस्थान में पब्लिक हेल्थ सेवाओं को और सुदृढ़ करें। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोड़ानी ने कहा कि हेल्थकेयर इनोवेशन अब विकल्प नहीं, बल्कि यूनिवर्सल कवरेज, बेहतर स्वास्थ्य परिणाम और रोगी-केंद्रित देखभाल के लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता बन चुका है।