बैंगलुरू। टर्शरी केयर अस्पताल सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल ने नोर्थ बैंगलुरू में दूसरे आधुनिक अस्पताल के डिजाइन एवं निर्माण के लिए प्रीमियर हेल्थकेयर उपलब्ध कराने वाली ईपीसी कंपनी टैंडेम हेल्थकेयर के साथ हाथ मिलाया है।

6.8 लाख वर्गफीट में फैला 500 बैड्स का यह अस्पताल अपनी तरह का अनूठा ग्रीन बायोफिलिक अस्पताल होगा, जहां गार्डन लाउंज, ग्रीन बालकोनी, अराइवल कैनोपी और आकर्षक लेक व्यू मरीजों को प्राकृतिक माहौल में उपचार का अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल का संचालन 30 महीनों में शुरू हो जाएगा। 1000 करोड़ रुपए की यह ऐतिहासिक परियोजना, सेकोम मेडिकल सिस्टम एवं टोयोटा सुशो के सहयोग से जापानी इनोवेशन और टेकनोलॉजी से पावर्ड विश्वस्तरीय स्वास्थ्यसेवाएं उपलब्ध कराने के सकरा के मिशन में एक बड़ी उपलब्धि होगी।