एमेजॉन ने देशभर में लगभग 1,50,000 से ज़्यादा नौकरी के मौके बनाए
इसमें हज़ारों महिलाओं और 2,000 से भी ज़्यादा दिव्यांग साथियों को भी काम पर रखा गया है
नई दिल्ली। एमेजॉन इंडिया ने आज घोषणा करी कि उसने अपने फ़ुलफ़िलमेंट सेंटर्स (FC), सॉर्ट सेंटर्स और लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशनों में 1,50,000 से ज़्यादा अस्थायी नौकरियाँ बनाई हैं। यह कदम आने वाले त्योहारों में करोड़ों ग्राहकों की सेवा करने की तैयारी के लिए उठाया गया है।
इनमें 400 से ज़्यादा शहरों में सीधे और अप्रत्यक्ष नौकरी के मौके शामिल हैं, जिनमें मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, लखनऊ, कोचीन, कोयंबटूर, इंदौर, रायपुर, जालंधर, जोधपुर, रांची, अनंतनाग, जलगाँव और कई अन्य शहर शामिल हैं। इसकी खास बात यह है कि एमेजॉन ने अपने नेटवर्क में हज़ारों महिलाओं और 2000 से ज़्यादा दिव्यांग साथियों को भी यह मौका दिया हैं। एमेजॉन इंडिया ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए पहले से ही इन नए साथियों में से ज़्यादातर को शामिल कर लिया है।
एमेजॉन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के वीपी - ऑपरेशंस, अभिनव सिंह ने कहा कि “इन त्योहारो पर हमारा मकसद ग्राहकों को पूरे भारत के हर सर्विसेबल पिन कोड पर सबसे जल्द और भरोसेमंद डिलीवरी देना है। जिसकी तैयारी करते हुए हमने अपने फ़ुलफ़िलमेंट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में 1.5 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त लोगों को भर्ती किया है, ताकि ग्राहकों को निराशा न हो। इनमें से कई लोग त्योहारों के बाद भी एमेजॉन के साथ काम करते हैं, और बड़ी संख्या में इनमें से कई साथी हर साल हमारे साथ फिर से जुड़ते हैं। हमारे लिए अपने सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई बहुत मायने रखती है। चाहे वे हमारे भवनों में काम कर रहे हों या ग्राहकों तक पैकेज पहुँचा रहे हों। हम एक सुरक्षित, समान और सशक्त काम का वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें सामाजिक सुरक्षा व कई सुविधाएँ शामिल हैं और जो हमारी पूरी टीम की आर्थिक भलाई का ध्यान रखती है।”
एमेजॉन की नई सहयोगी मनीषा सिंह, जो फिलहाल बेंगलुरु के एक फ़ुलफ़िलमेंट सेंटर (FC) में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि “मुझे खुशी है कि इस त्योहार के मौसम में मैं एमेजॉन से जुड़ी हूँ। कंपनी का सुरक्षित माहौल मुझे काम करते समय आत्मविश्वास देता है। भारत के परिवारों तक त्योहारों के दौरान खुशी पहुँचाने में मदद करना और एक सम्मानजनक कार्यस्थल का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है।
भारत में ई-कॉमर्स नेटवर्क के सहयोगियों की भलाई का ध्यान रखने के अपने वादे के तहत एमेजॉन ने कई पहल शुरू की हैं। 2025 में कंपनी ने ‘आश्रय’ रेस्ट सेंटर्स को बढ़ाकर पूरे देश में 100 तक पहुँचा दिया है। इसके अलावा, एमेजॉन ने एक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसके तहत बड़े शहरों में कुल 80,000 से ज़्यादा डिलीवरी सहयोगियों का फ्री हेल्थ चेक-अप किया जा रहा है। यह पहल ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशनों तक पहुँचाती है, जिसमें आंखों, दाँतों, बीएमआई और डॉक्टर की परामर्श सेवाएँ शामिल हैं।
एमेजॉन में सहयोगियों के लिए अन्य सुविधाएँ
उद्योग की सबसे बेहतर सुविधाएँ और इंफ्रास्ट्रक्चर – कर्मचारियों और सहयोगियों को सुरक्षित और आरामदायक कार्य वातावरण देने के चलते एमेजॉन की सभी इकाइयों में साफ पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय उपलब्ध हैं। बड़े सेंटर्स में एसी कैफ़ेटेरिया भी हैं, जिनमें पर्याप्त बैठने की जगह और सुविधाएँ जैसे चाय/कॉफ़ी/स्नैक्स वेंडिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि मौजूद हैं।
ऑनसाइट मेडिकल सुविधाएँ – फ़ुलफ़िलमेंट सेंटर्स में मौजूद एएमकेयर (फ़र्स्ट एड) सुविधाएँ उन सभी के लिए हैं जिन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज या आराम की ज़रूरत होती है। कोई भी कर्मचारी या सहयोगी अगर ठीक महसूस नहीं कर रहा हो, तो उसे यहाँ पर बिस्तर या आराम की जगह, ओरल हाइड्रेशन, हीटिंग पैड और मौजूद प्रशिक्षित नर्स की मदद मिलती है। अगर एएमकेयर सुविधा लेने के बाद भी कर्मचारी या सहयोगी की तबीयत ठीक नहीं होती, तो उसे नज़दीकी अस्पताल भेजा जाता है।

