एवीएस न्यूज. भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 03 पर पुराने वॉशेबल एप्रन को तोड़कर नए वॉशेबल एप्रन के निर्माण कार्य हेतु पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार बीना-ललितपुर-बीना मेमू का संचालन  25.11.2025 से 08.01.2026 तक रद्द किया गया था। 
यात्रियों की सुविधा और जनता की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए, अब निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन यथावत रखने का निर्णय लिया गया है। अतः निम्नलिखित गाड़ियाँ का संचालन नियमित रूप से किया जायेगा। 
 1.    गाडी संख्या 64618 ललितपुर –बीना मेमू (प्रतिदिन) दिनांक : 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी। 
2.    गाडी संख्या 64617 बीना - ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) दिनांक : 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।