रियलिटी शो राइज एंड फॉल का हाई-स्टेक्स प्रोमो लांच
मुंबई। अब रोजमर्रा की बोरियत को भूल जाइए, क्योंकि 6 सितंबर से आपकी स्क्रीन पर होने जा रहा है नॉन-स्टॉप मनोरंजन, ड्रामा और सरप्राइज का धमाका! एमेजॅन एमएक्स प्लेयर ने अपने ब्लॉकबस्टर मसाला रियलिटी शो राइज एंड फॉल का हाई-स्टेक्स प्रोमो लांच किया।
जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए कॉन्सेप्ट से प्रेरित है और उसे एक अनोखे भारतीय अंदाज में पेश किया गया है। अशनीर ग्रोवर, जो अपनी बेबाक राय और तीक्ष्ण समझ के लिए जाने जाते हैं, इस शो के होस्ट की भूमिका निभाएंगे, यह शो लगातार 42 दिनों तक, दर्शकों को हर दिन भरपूर मनोरंजन देगा।

