वीफिन सॉल्यूशंस का सब्सिडियरी विलय, प्रमोटर्स ने ₹83 करोड़ की हिस्सेदारी छोड़ी
मुंबई। वीफिन सॉल्यूशन्स लिमिटेड (बीएसई: VEEFIN | 543931), वीफिन सॉल्यूशन्स लिमिटेड (“वीफिन” या “कंपनी”) ने आज घोषणा की कि इसके निदेशक मंडल ने अपनी सहायक कंपनियों — ग्लोबटीएफ सॉल्यूशन्स लिमिटेड (“जीएसएल”) और एस्टोरीफाई सॉल्यूशन्स लिमिटेड (“ईएसएल”) — के साथ एक योजना के तहत समायोजन और विलय को मंजूरी दे दी है। यह योजना, जो बीएसई, सेबी और एनसीएलटी सहित शेयरधारकों, लेनदारों और नियामकों की आवश्यक स्वीकृतियों के अधीन है, के अंतर्गत जीएसएल और ईएसएल का वीफिन में विलय प्रस्तावित है, जिसमें उनके शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
इस लेनदेन को विशेष बनाने वाले कदम के तहत, वीफिन के प्रमोटरों ने स्वेच्छा से बिना किसी प्रतिफल (बिना किसी मूल्य के) के लगभग ₹83 करोड़ मूल्य (29 सितंबर 2025 के समापन मूल्य के अनुसार) के 21 लाख शेयर छोड़ने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने, अल्पसंख्यक शेयरधारकों के हितों के साथ अपने हितों को संरेखित करने, और दीर्घकालिक निवेशक मूल्य की आधारशिला को व्यापक बनाने की उनकी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वीफिन ग्रुप के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजा देबनाथ ने कहा: " ईएसएल के पीएसबीएक्सचेंज और ग्लोबटीएफ के ट्रांजैक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म को वीफिन के तहत एकीकृत करना, हमारी सभी क्षमताओं और उससे उत्पन्न होने वाले राजस्व को एक ही छत के नीचे लाता है। इससे हमारे ग्राहकों के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट, एक ऑनबोर्डिंग और एक डेटा लेयर संभव होता है। इस स्पष्ट संरचना से क्रॉस-सेलिंग बेहतर होती है, मूल्य निर्धारण (प्राइसिंग) सरल बनती है और हमारा पूंजी निवेश नवाचार (अभिनवता) पर केंद्रित होता है। यह हमारे उस मिशन की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिसमें हम दुनिया का सबसे बड़ा वर्किंग-कैपिटल टेक्नोलॉजी ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।"
वीफिन ग्रुप के सह-संस्थापक और सीओओ, गौतम उदानी ने कहा: "प्रमोटर स्वामित्व के एक हिस्से को छोड़ने का निर्णय हमारे शेयरधारकों के दीर्घकालिक मूल्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वामित्व की एकाग्रता को कम करके, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वीफिन में सृजित मूल्य समान रूप से वितरित हो — ताकि कंपनी की वृद्धि के साथ हर हितधारक भी निरंतर आगे बढ़े।"
यह विलय वीफिन को एक सरल संगठनात्मक संरचना, मजबूत बैलेंस शीट और व्यापक संचालन क्षमता प्रदान करेगा। प्रमोटरों द्वारा इक्विटी छोड़ने से निवेशकों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा, जिससे कंपनी को तेज़ी से विकास करने, अपने फिनटेक समाधान विस्तारित करने और शेयरधारकों को स्थायी मूल्य प्रदान करने की स्थिति मिलेगी। यह पुनर्संरेखण एक सरल संदेश को दर्शाता है: वीफिन की वृद्धि, हमेशा साझी वृद्धि होगी।

