टाटा मोटर्स के ऑल-न्यू अल्ट्रोज को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त
मुंबई। ऑटोमोबाइल निर्माता टाटा मोटर्स ने घोषणा की, कि ऑल-न्यू अल्ट्रोज को भारत एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है। वयस्क सुरक्षा श्रेणी में 29.65/32 और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 44.9/49 अंकों के साथ, अल्ट्रोज़ अब आधिकारिक रूप से भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक बन गई है।
अल्ट्रोज़ पहले ही सुरक्षा के लिए एक मानक स्थापित कर चुकी है। वर्ष 2020 में यह ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार रेटिंग पाने वाली भारत की पहली हैचबैक बनी थी। खास बात यह है कि यह देश की एकमात्र प्रीमियम हैचबैक है, जो पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी -तीनों विकल्पों में उपलब्ध है। अब इसने इतिहास रचा है क्योंकि यह अपने सेगमेंट की पहली कार बन गई है, जिसे भारत एनसीएपी के तहत सभी पावरट्रेन पर 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, मोहन सावरकर ने कहा कि अल्ट्रोज हमेशा से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अग्रणी रही है। आधुनिक डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और मल्टी-पावरट्रेन विकल्पों के साथ यह ग्राहकों को सचमुच ‘स्पेशल फील’ कराती है।

