बेगलुरू :ओणम से लेकर गणेश चतुर्थी और नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, भारत के हर त्योहारी जश्‍न में खास व्‍यजनों का स्‍वाद बहुत ही जरूरी होता है। त्‍योहारों का यह मौसम पारंपरिक स्वादों का आनंद लेने, पुराने व्यंजनों की याद फिर से ताजा करने और परिवार-दोस्तों के साथ अपने इलाके के खास पकवान बांटने तक, हर बात का अपना अलग ही मजा है।चाहे आंध्र के अचार का तीखा-खट्टा स्वाद हो, मुरुक्कू की कुरकुराहट, पंजाबी लस्सी का स्वाद या फिर ताज़ा बनी फिल्टर कॉफी की खुशबू, अमेजन फ्रेश का 'लोकल डिलाइट्स स्टोर' घर जैसी असली महक और स्वाद आपकी रसोई तक पहुंचाता है!

भारत में खानपान की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी खानपान का आनंद उठाने के लिए ही 'लोकल डिलाइट्स स्टोर' का खासतौर पर तैयार किया गया है. 170 से भी ज़्यादा शहरों में उपलब्ध इस स्‍टोर पर त्योहारों से जुड़ी सभी जरूरी चीज़ें, हर राज्य के खास व्यंजन और रोजमर्रा के सामान - बेहतरीन कीमतों पर और सिर्फ2 घंटे में आपके घर पर उपलब्‍ध होगी। अमेजन पे के साथ और भी ज़्यादा बचत करें। इसके साथ ही तेज डिलीवरी का फायदा उठा सकते हैं, जिससे उनके लिए त्योहारी खरीदारी और भी आसान और फायदेमंद बन जाती है।

अमेजन फ्रेश इंडिया के निदेशक श्रीकांत श्री राम ने कहा, "भारत के त्योहारों में व्यंजन, परिवार और परंपराओं की बड़ी अहमियत है। इसीलिए अमेजन फ्रैश के साथ, हम ग्राहकों के लिए उनके पसंदीदा क्षेत्रीय व्यंजनों का मजा उठाना पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।  हमारे 'लोकल डिलाइट्स स्टोर' के साथ, ग्राहक कम कीमत पर असली स्थानीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की खरीदारी कर सकते हैं। ये सभी उत्पाद तेजी से और सुविधाजनक तरीके से ग्राहकों के घर तक पहुंचाए जाते हैं। इस तरह, जश्न मनाने के लिए अब आपको और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा!"

अमेजन फ्रैश के 'लोकल डिलाइट्स स्टोर' पर उपलब्‍ध 10 जरूरी क्षेत्रीय वस्‍तुएं : टाटा डिग्री कापी फिल्टर कॉफी: इस कड़क और स्वादिष्ट फिल्टर कॉफी के साथ, दक्षिण भारत की खास त्योहारी सुबह की गर्मजोशी का अहसास अपने घर लेकर लाएं। कॉफी और चिकोरी के अपने 80:20 ब्लेंड की वजह से टाटा डिग्री कापी के साथ आपको तमिलनाडु का असली स्वाद मिलता है। इसमें फिल्टर की जरूरत नहीं होती- बस लिक्विड डिकॉक्शन को गर्म दूध में मिलाएं, चलाएं और जी भर के चुस्कियां लें! सुबह-सवेरे की बात हो या फिर पूजा के बाद की गपशप हो या बारिश के दिन परिवार के साथ बैठक हो, यह हर वक्त के लिए परफेक्ट है। मुरुक्कू : दक्षिण भारत में हर जश्न के मौके के लिए यह बेहद खास है। मुरुक्कू कुरकुरा, स्पाइरल आकार का और हल्का तीखा होता है- जो तोहफे में देने, चाय के साथ खाने या त्योहारी स्नैक्स का जार भरने के लिए परफेक्ट है। बस एक बाइट लीजिए और आप अपने बचपन की दिवाली की यादों में खो जाएंगे।  सोना मसूरी चावल: यह चावल खुशबूदार और हल्का है, साथ ही पारंपरिक ओणम साध्या या पोंगल भोज के लिए बेहद खास है। यह दावत सोना मसूरी चावल त्योहारों पर बनाए जाने वाले खास व्यंजन जैसे लैमन राइस, सांभर साइस या केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले लोकप्रिय कर्ड राइस बनाने के लिए बिल्कुल सही है। गोंगुरा और आम का अवकाया अचार :आंध्र प्रदेश के रसोईघरों का खास स्वाद लिए यह तीखा और ज़बरदस्त फ्यूज़न वाला अचार है। भले ही आप खट्टे गोंगुरा अचार को चुनें या तीखे आम के अवकाया अचार को, प्रिया का अचार चावल, दाल, या त्योहारी थाली के साथ बेहद खास है। इडियाप्पम आटा : मुलायम, भाप वाले इडियाप्पम आसानी से बनाए जा सकते हैं।

डबल हॉर्स इडियाप्पम आटा चंद मिनटों में आपकी सुबह की थाली में दक्षिण भारत की परंपरा का स्वाद लेकर आता है. यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. कोकोनट मिल्क या तीखी करी के साथ इस पौष्टिक त्योहारी भोजन का मजा और भी बढ़ जाता है।  मूंग और मोंठ दालें : त्योहारों वाले दिनों के लिए यह एक कम्फर्ट फूड है! प्रोटीन से भरपूर दालों से आप खिचड़ी, दाल तड़का या त्योहारी पंचमेल दाल बना सकते हैं। इनकी गर्माहट इन्हें बारिश के मौसम या नवरात्रि के व्रत के भोजन का एक जरूरी हिस्सा बनाती है। पंजाबी लस्‍सी: यह लस्‍सी ठंडी, मलाईदार और जश्न को और भी मजेदार बना देती है! खासकर पराठों या तीखे व्यंजनों के साथ मदर डेयरी लस्सी आपके त्योहारी खाने के साथ परफेक्ट है। इसका मीठा स्वाद और गाढ़ापन इसे सबकी पसंद बनाता है। गणेश पापड़: अपनी थाली में कुरकुरे पापड़ का शामिल करें। लहसुन के स्वाद वाले और भूनने या तलने के लिए तैयार गणेश पापड़, बंगाली और उत्तर भारतीय त्योहारी थाली का एक ज़रूरी हिस्सा हैं। इसे चटनी के साथ परोसें या दाल-चावल के ऊपर मिलाएं।  मक्‍की आटा : पारंपरिक रूप से सर्दियों का खास आटा होने के बावजूद, मक्के का आटा बारिश के त्योहारों में भी बहुत ही पसंद किया जाता है। इस सुनहरे मक्के के आटे से रोटियां, पकोड़े या भजियाँ बनाएं और इसे घी या तीखी सब्ज़ी के साथ परोसें। गाठिया : गाठिया दिवाली पर गुजराती घरों की एक खास पहचान है। गठिया मुलायम, हल्की मसालेदार और बार-बार खाने का मन करने वाली नमकीन है। मा त्रत्वा की यह प्रीमियम वैरायटी बेहतरीन क्वालिटी के बेसन और पारंपरिक मसालों से बनी है - जो तोहफे में देने या परिवार के साथ चाय पार्टी में सर्व करने के लिए परफेक्ट है।