नई दिल्ली। भारत में डिजिटल गिफ्टिंग को और भी खास बनाने के लिए अमेज़न पे ने अपने ई-गिफ्ट कार्ड में नया पर्सनलाइजेशन फीचर जोड़ा है।

इस फीचर की मदद से ग्राहक अब गिफ्ट कार्ड में अपनी फोटो या आर्टवर्क अपलोड कर सकते हैं, जिससे हर अवसर की बधाई और भी व्यक्तिगत और यादगार हो जाएगी। अमेजन पे द्वारा 1.34 बिलियन यूनिट्स की बिक्री और ग्राहकों के खर्च में सालाना 18 फीसदी की वृद्धि के मील के पत्थर से स्पष्ट होता है। लगभग 3,500 रुपए का औसत गिफ्ट कार्ड मूल्य, ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और विभिन्न अवसरों और जनसांख्यिकी में व्यापक रूप से अपनाए जाने को दर्शाता है।
अमेजन ने रक्षाबंधन स्टोर की शुरुआत की है, जो खूबसूरती से डिज़ाइन की गई राखियों, पारंपरिक मिठाइयों, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित सभी त्योहारों की ज़रूरतों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह स्टोर खरीदारी को आसान और मजेदार बनाने के लिए शानदार डील्स और ऑफर्स पेश करता है।