अमेजन ऐड्स ने भारत में पूरे किए 10 साल; एआई टूल्स और नए विज्ञापन अनुभव के साथ फुल-फनल विज्ञापन को बनाया आसान
एवीएस न्यूज.मुंबई
अमेजन ऐड्स ने भारत में अपना पहला प्रमुख इवेंट ‘ कनेक्टेड वर्ल्डस आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विज्ञापनदाता, एजेंसियां और पार्टनर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां अमेजन ऐड्स ने क्रिएटिव एजेंट्स और ऐड्स एजेंट जैसे नए एआई टूल्स, एकीकृत कैंपेन मैनेजमेंट, अमेजन ऐड्स क्रिएटर प्रोग्राम और भारतीय ब्रांड्स के लिए रचनात्मकता को आसान बनाने की पहल पेश की। कनेक्टेड वर्ल्डस ने एड टेक, कंटेंट और कॉमर्स—इन तीन प्रमुख स्तंभों को एक साथ लाकर एक सहज और पूर्ण-फनल विज्ञापन अनुभव प्रदान किया।
अपने दस साल के सफर में अमेजन ऐड्स ने सभी आकार के ब्रांड्स को ग्राहकों तक पहुंचाने से आगे बढ़कर पूरी उपभोक्ता यात्रा, जागरूकता से लेकर खरीद तक में मजबूत जुड़ाव बनाने का काम किया है। वीडियो, डिस्प्ले और डिवाइस विज्ञापनों जैसे विभिन्न फॉर्मेट्स के माध्यम से अमेजन ऐड्स ने अपनी पहुंच का विस्तार किया है।
आज प्राइम वीडियो, अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन डिमांड साइड प्लेटफार्म पर मौजूद थर्ड-पार्टी पब्लिशर्स के जरिए अमेजन ऐड्स ग्राहकों तक वहां पहुंचता है, जहां वे खरीदारी करते हैं, कंटेंट देखते हैं और ऑनलाइन समय बिताते हैं। इस व्यापक पहुंच का पूरा लाभ उठाने में ब्रांड्स की मदद के लिए अमेजन ऐड्स का ब्रांड इनोवेशन लैब ऐसे नवाचारपूर्ण विज्ञापन अनुभव तैयार करता है, जो इन पलों को सार्थक ब्रांड कनेक्शन में बदल देते हैं।
अमेजन ऐड्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और हेड गिरीश प्रभु ने कहा कि“पिछले एक दशक में भारत का विज्ञापन परिदृश्य तेजी से परिपक्व हुआ है और इसके साथ ही ब्रांड्स और उनके ग्राहकों की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। अमेजन ऐड्स में हमारा फोकस हमेशा ब्रांड्स को उनके दर्शकों के साथ सार्थक और प्रभावी जुड़ाव बनाने में मदद करने पर रहा है। आज हम जिन नवाचारों की घोषणा कर रहे हैं, एआई आधारित क्रिएटिव टूल्स से लेकर एकीकृत कैंपेन मैनेजमेंट तक उनका एक ही उद्देश्य है कि भारतीय ब्रांड्स को पूरी खरीद यात्रा के दौरान सही समय पर सही ग्राहक तक पहुंचने में मदद मिल सके।”
विज्ञापनदाताओं के लिए दक्षता बढ़ाने वाले एआई नवाचार
इवेंट में अमेजन ऐड्स ने क्रिएटिव एजेंट्स लॉन्च किया, जो एक एजेंटिक एआई टूल है और विज्ञापनदाताओं को अमेजन के व्यापक रिटेल इनसाइट्स का उपयोग करते हुए अपने कैंपेन के लिए आसानी से प्रोफेशनल क्वालिटी के विज्ञापन बनाने में मदद करता है।
यह एक क्रिएटिव पार्टनर और रणनीतिकार की तरह काम करता है, जिससे छोटे-बड़े सभी विज्ञापनदाता सिर्फ कुछ घंटों में बेहतर और आकर्षक विज्ञापन तैयार कर सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त लागत के और उन्हें वही क्रिएटिव बढ़त मिलती है जो पहले केवल बड़े ब्रांड्स को ही मिलती थी।
नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट्स के जरिए विज्ञापनदाता प्रोडक्ट और ऑडियंस रिसर्च कर सकते हैं, नए आइडियाज पर काम कर सकते हैं, स्टोरीबोर्ड फॉर्मेट में क्रिएटिव कॉन्सेप्ट तैयार कर सकते हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने वाले वीडियो और डिस्प्ले विज्ञापन बना सकते हैं।

