एवीएस न्यूज. मुंबई 
पूरे विश्व में स्ट्रीम हो रहे नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अप: सच या सज़ा में एक बहुत ही भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब गौरव खन्ना ने स्पेशल विज़िटर के रूप में सरप्राईज एंट्री करके सभी लोगों को चौंका दिया।


उनकी अचानक हुई एंट्री ने आकांक्षा चमोला के साथ उनका बेहद इमोशनल रियूनियन कराया, जो उन्हें देखकर अपने आँसुओं को रोक न पाईं। आकांक्षा को दिलासा देते हुए गौरव ने उससे कहा कि वो अपने व्यक्तिगत संघर्षों को भूलकर गेम पर फोकस करें और दर्शकों को अपना हँसता हुआ और मजेदार रूप दिखाएं।


गौरव ने कहा, ‘‘मैं यहाँ पर इसलिए आया क्योंकि मैंने तुम्हें अपसेट देखा ।मैं यहाँ तुम्हें सपोर्ट करने आया हूँ। इसलिए खुद को मजबूत रखो।” उनके डाईवोर्स की खबरों के बारे में गौरव ने कहा, ‘‘यह खबर पूरे देश में फैल गई है और हर कोई इसके बारे में बातें कर रहा है। हमने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया था, लेकिन अभी तक कोई भी कानूनी कार्यवाही शुरू नहीं हुई है। इस समय अपने गेम पर फोकस करो।

’उन दोनों के बीच हुई भावुक बातचीत एपिसोड की सुर्खियाँ बन गई, जिसने उन दोनों के रिश्तों पर नई चर्चा छेड़ दी। 
लॉक अपः सच या सज़ा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, इसके नए एपिसोड हर शनिवार से गुरुवार, रात 8 बजे प्रसारित होते हैं