भोपाल। डाबर आंवला हेयर ऑयल ने अपनी ब्रांड एंबेसडर, दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर “हेयर वॉशिंग से पहले, डाबर आंवला वाली ऑयलिंग जी” नामक एक अभियान शुरू किया है।

इस अभियान का उद्देश्य प्री-वॉश ऑयलिंग की पुरानी और परखी हुई प्रथा को फिर से जीवित करना है, इसे आज के तेज़-तर्रार उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण और आधुनिक अनुष्ठान के रूप में स्थापित करना है। डाबर इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर- मार्केटिंग, अभिषेक जुगरान ने कहाकि इस अभियान के साथ, हम केवल जागरूकता नहीं बढ़ा रहे हैं हम एक व्यवहारिक बदलाव ला रहे हैं। हेयर वॉश से पहले तेल लगाना एक सरल बदलाव है, लेकिन इसके बालों के स्वास्थ्य के लिए लंबे समय तक लाभ हैं।