वज़ीरएक्स की ओर से अपने यूज़र्स के लिए पेश है वजीरएक्स जीरो
नई दिल्ली। वजीरएक्स ने वजीरएक्स जीरो लांच किया, यह एक ऐसा ट्रेडिंग मॉडल है जहां यूजर्स को अब हर ऑर्डर पर फ़ीस नहीं देनी पड़ेगी। अब यूज़र्स सिर्फ 99 प्रति महीने देकर 300 सेज़्यादा टोकन में बिना किसी ट्रेडिंग फीस के अनलिमिटेड ट्रेड कर सकते हैं। हर ट्रेड पर लगने वाली फ़ीस पूरी तरह खत्म कर दी गई है। पूरी इंडस्ट्री में एक्सचेंज उतना ही ज़्यादा कमाते हैं जितना ज़्यादा यूज़र्स ट्रेड करते हैं, भले ही यूज़र्स को नुकसान क्यों न हो। फ़ीस ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ बढ़ती है, न कि यूज़र्स के फ़ायदे या नुकसान के आधार पर। इससे एक ऐसा माहौल बन जाता था जहाँ एक्सचेंज और यूज़र्स अलग-अलग दिशा में खड़े दिखाई देते थे।
ट्रेडिंग फ़ीस बहुत तेज़ी से बढ़ती है। जो यूज़र ₹10,000 को एक महीने में 10 बार खरीदता और बेचता है, उसे इसे हर बार खरीदने और बेचने में 0.5 प्रतिशत फीस का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में, महीने भर की फ़ीस—चाहे फ़ायदा हुआ हो या नुकसान—अक्सर हज़ारों रुपये तक पहुँच जाती है।पूरे साल में, इस पैटर्न से फीस लगभग ₹6,000 पहुंच जाती है। ये यूज़र की राशि का लगभग 60 प्रतिशत है जो वह ट्रेड करने के लिए एक्सचेंज को भुगतान करता है। जो यूज़र हर महीने लाखों या करोड़ों में ट्रेड करते हैं, उनके लिए यह असर और भी तेज़ी से बढ़ता है। इन भारी फीस की वजह से उनका कैपिटल कम हो जाता है और इससे उनके लम्बे समय का रिटर्न कम हो जाता है। WazirX Zero में प्रति ट्रेड लगने वाली यह बार-बार की फ़ीस पूरी तरह हटा दी गई है। यूज़र्स केवल ₹99 में जितना चाहे उतना वॉल्यूम ट्रेड कर सकते हैं।
WazirX Zero सभी यूज़र्स के लिए बना है - चाहे वे अधिक वॉल्यूम वाले ट्रेडर्स हों या रिटेल इन्वेस्टर्स। हमारा लक्ष्य ऐसे फीस मॉडल को पूरी तरह बदलना है जो सालों से ट्रेडर्स को नुकसान पहुंचा रहा है। इस बदलाव से हर ट्रेड पर लगने वाला जुर्माना खत्म होता है, रिकरिंग कॉस्ट खत्म होती है, रुकावटें कम होती हैं, और ऐसे टकराव कम होते हैं जो यूज़र्स को इसमें भाग लेने से रोकते हैं। इससे एक ऐसी ट्रेडिंग जगह बनती है जहां यूज़र्स फीस की मुश्किल या वॉल्यूम के भार की चिंता किये बिना अपने हिसाब से ट्रेड करते हैं।

