एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि पूरे देश में एलपीजी की आपूर्ति स्थिर और पर्याप्त है। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में ज़्यादा खरीदारी न करें और जिम्मेदारी के साथ एलपीजी का इस्तेमाल करते रहें। 


 पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  बिना किसी रुकावट के आपूर्ति का भरोसा दिलाया और जिम्मेदारी से इस्तेमाल की अपील की 
मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मजबूती का ज़िक्र करते हुए मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है और इसका प्रबंधन किया जा रहा है, ताकि देश भर के परिवारों तक बिना किसी रुकावट के एलपीजी पहुंचती रहे।

मंत्रालय ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल पर भी जोर दिया। अब लगभग 95 फीसदी उपभोक्ता आईवीआरएस, एसएमएस, व्हॉट्सएप और मोबाइल एप के जरिए बुकिंग करते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इन आसान और प्रभावी डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करते रहें, ताकि डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर भीड़ न लगे और उन्हें बिना किसी रुकावट के सेवा मिलती रहे।