नई दिल्ली। भारत में एआई का जादू हर जगह चल रहा है। इस मजेदार दुनिया में फेविक्विक भी शामिल हो गया है। उसने फेविक्विक एआई पैक लांच किया है, जो’क्विकजीपीटी नामक एक खास इंजन से चलता है। यह इंजन आश्चर्यजनक रुप से तीव्रगति से चीजों को मिलाकर मनोरंजक व बिलकुल अनोखी चीजें बनाता है।

कैंपेन के लांच पर  संदीप तनवानी, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहाकि फेविक्विक एआई कैंपेन का हमारा मकसद, खासकर युवाओं में, तुरंत कुछ नया और रचनात्मक करने की सोच जगाना है। फेविक्विक को पारंपरिक रूप से क्विक फिक्स के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह अचानक की गई रचनात्मकता का प्रतीक बन रहा है।

ओगिल्वी इंडिया मुख्य क्रिएटिव अधिकारी अनुराग अग्निहोत्री ने कहाकि जहां एआई हर किसी को रातों-रात निर्माता बनने का मौका देता है। फेविक्विक एआई पैक के साथ, हमने इस सांस्कृतिक पल का फायदा उठाकर फेविक्विक के मजेदार व्यक्तित्व और चतुराई भरे इस्तेमाल को उजागर किया है।