दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडक़ंप, पुलिस-सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, ई-मेल में तमिलनाडु...


 एवीएस न्यूज . .भोपाल 


नापतौल विभाग को आज फिर से धमकी भरा ई-मेल मिलने से सनसनी फैल गई है। इसके पहले सोमवार को भी एक अज्ञात शख्स ने ई-मेल के जरिए धमकी देते हुए साइनाइड बम विस्फोट करने की चेतावनी दी थी। आज मंगलवार को फिर नापतौल विभाग को दूसरा ई-मेल करके आरडीएक्स बम ब्लास्ट की धमकी देते हुए कहा है कि 2 बजे तक सभी लोगों को बाहर निकाल लें, क्योंकि आज दोपहर 2 बजे बम फटेंगे। ई-मेल मिलने के बाद फिर प्रशासन और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। 

 


 

पाकिस्तान के ड्रोन के इस्तेमाल की धमकी
आज मिले ई-मेल में लिखा है कि कल एक ई-मेल आया था, जिसमें पुलिस की तलाशी तकनीकों की जांच की बात कही गई थी। वहीं अब पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल करके दफ्तर में 4 छोटे आरडीएक्स बम लगाए जाने का जिक्र किया गया है। ये बस 2 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालने के लिए कहा गया है। 
 

 इस ई-मेल में तमिलनाडु चुनाव का भी जिक्र 
ई-मेल में तमिलनाडु चुनाव और डीएमके का जिक्र किया गया है। मेल लीगल मेट्रोलॉजी को संबोधित करते हुए लिखा है कि, भोपाल में तमिलनाडु की राजनीति को लाने के लिए माफी चाहता हूं। क्योंकि हमारे पास कोई चारा नहीं हैं। क्योंकि चेन्नई के सारे पत्रकार डीएमके के गुलाम हैं। इसके बाद मेल में तमिलनाडु में महिला उत्पीडऩ को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके साथ ही डीएमके सरकार और वहां की मीडिया को लेकर सवाल उठाए गये हैं।


 अब मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए
ये पहली घटना नहीं है ऐसा तीन चार बार हो चुका है। पुलिस अब तक किसी को भी नहीं ढूंढ पाई है। कल एक मेल अंग्रेजी भाषा में आया था। अब नापतौल विभाग भोपाल में आज फिर धमकी भरा मेल मिला है, 2 आरडीएक्स बम फटने की बात कही है। पुलिस को जानकारी दे दी है, मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
 उमा शंकर तिवारी
 महामंत्री, तृतीय कर्मचारी संघ