सुबह स्वास्थ्य और सेवा संबंधी गतिविधियां और शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम  


 एवीएस न्यूज..भोपाल
आरसीएम की रूपांतरण यात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंची और भेल क्षेत्र के अवधपुरी हेलिपैड ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें। यह रूपांतरण यात्रा आरसीएम के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 16 सितंबर 2025 को राजस्थान के भीलवाड़ा से शुरू हुई जो आज राजधानी पहुंची। यह यात्रा सभी अपेक्षाओं से आगे निकल चुकी है और अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसमें अब तक देश के 20 शहरों में एक लाख से अधिक नागरिक जुड़ चुके हैं। 

भोपाल में इस यात्रा को और भी ज्यादा जनसमर्थन मिल रहा है - सौरभ छाबड़ा
 आरसीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने सीईओ मनोज कुमार के मार्गदर्शन और उनके संकल्प को मूर्तरूप देने शहर में आरसीएम के कार्यक्रम दो भागों में आयोजित है आज सुबह जहां स्वास्थ्य और सेवा संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई, वहीं शाम को उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भोपाल में इस यात्रा को और भी ज्यादा जनसमर्थन मिल रहा है। जहां हर उम्र और वर्ग के नागरिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस मौके पर तिलोकचंद छाबड़ा,रूपांतरण यात्रा के मार्गदर्शक भी मौजूद रहें। 

अब तक 2,000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया
आरसीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने कहाकि इस यात्रा के दौरान आम नागरिक, बच्चे, महिलाएं और परिवार, स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार जैसे मुख्य सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव और समाज सेवा के महत्व के बारे में सीखा है। अब तक 2,000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया है, जो समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने  कहाकि भोपाल इस आंदोलन को एक नया आयाम मिला  है।

यात्रा में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी जीवनशैली बीमारियों पर व्यावहारिक सत्रों और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित इस यात्रा में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी जीवनशैली बीमारियों पर व्यावहारिक सत्रों और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। यह 100 दिनों की 17,000 किलोमीटर लंबी राष्ट्रव्यापी यात्रा 75 शहरों का दौरा करेगी और 25 भव्य समारोहों का आयोजन करेगी।