एवीएस न्यूज . भोपाल
 सेवा भारती नानक मंडल के सेवाधारी विजय गुप्ता के कैलिफोर्निया (अमेरिका) से अपने नाना-नानी यहां प्रवास पर आए मास्टर नील शर्मा ने सेवा भारती गांधी आश्रम में अध्यनरत 35 बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता से परिचित कराते हुए बताया कि ए.आई.आज एक पोर्टेबल स्कूल की तरह है, जहां बच्चे नए विषय सीखने के साथ-साथ कला और लेखन के माध्यम से स्वयं को अभिव्यक्त कर सकते हैं।

सेवा भारती महानगर के मीडिया प्रभारी भगवान दास ढालिया ने बताया कि मास्टर नील ने समझाया कि पहले किसी विषय को सीखने के लिए लंबी रिसर्च या पुस्तकों पर निर्भर रहना पड़ता था, जबकि अब एआई से संवाद कर विषयों को गहराई से और विजुअल रूप में समझा जा सकता है।
 एआई की शक्ति को रोचक ढंग से समझाने के लिए उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और गूगल जेमिनी नैनो बनाना के माध्यम से बच्चों की तस्वीरों को उनके रोल मॉडल के रूप में परिवर्तित कर प्रिंट कर उन्हें भेंट किया।

इस अवसर पर मास्टर नील का आश्रम समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और सचिव मनोज सोनी ने स्वागत कर आभार व्यक्त कर मास्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला इस अवसर पर प्रबंधक मनोज कीर, पूर्णकालिक दिनेश पवार और शिक्षक गण आदि उपस्थित थे।