गोविंद गोयल अध्यक्ष, ललित तांतेड़ महामंत्री पर विजयी
एवीएस न्यूज.भोपाल
भोपाल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई)के त्रैवार्षिक चुनाव में गोविंद गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी तेजकुल सिंह पाली को पराजित कर जीत दर्ज की है। गोयल ने 1085 मत अर्जित किया तो पाली को 892 मत प्राप्त हुए। अत: गोयल अपने प्रतिद्वंदी से 193 मतों विजयी हुए। जबकि महामंत्री पद ललित तांतेड़ विजयी हासिल की।
परिणाम घोषित होते ही गोविन्द गोयल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
गोविन्द गोयल ने अपनी जीत को सभी व्यापारियों की जीत बताते हुए कहा कि वे चेम्बर्स को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और व्यापार हितैषी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। चुनाव परिणाम के बाद भोपाल के व्यापारिक संगठनों ने भी नवनिर्वाचित नेतृत्व से व्यापारिक समस्याओं के समाधान और विकासोन्मुखी कदमों की उम्मीद जताई है।

