लीफोर्ड हेल्थकेयर ने किया 200 करोड़ रुपये का निवेश , टाइगर श्रॉफ को बनाया ब्रांड एंबेसडर
एवीएस न्यूज..लुधियाना
लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड ने अगले तीन सालों में अपने ऑर्थोपेडिक और मोबिलिटी एड्स डिवीजन को तेजी से बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपए के रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। इस विस्तार के हिस्से के रूप में कंपनी ने एक्शन सुपरस्टार और फिटनेस आइकन टाइगर श्रॉफ को अपने ऑर्थोपेडिक और मोबिलिटी एड्स डिवीजन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है और अपना राष्ट्रव्यापी कैंपेन, 'फिट रहो, हिट रहो' लांच किया है।
कंपनी की डायरेक्टर सुश्री नेहा गुप्ता ने कहाकि भारत का ऑर्थोपेडिक सपोर्ट और मोबिलिटी एड्स बाजार वर्तमान में सालाना 2500 करोड़ रुपए का है और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों, खेल की चोटों, बढ़ती उम्र की आबादी और प्रिवेंटिव केयर के बारे में बढ़ती जागरूकता के कारण 2030 तक 8000 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है।

