एवीएस न्यूज .मुंबई 
अनन्या पांडे 2026 में कदम रखते हुए खुद को रियल बनाए रख रही हैं।  एक नए इंस्टाग्राम रील में अभिनेत्री आईने के सामने खड़े होकर नए साल के संकल्पों से जुड़ी परिचित दबाव पर खुद से बात करती नजर आती हैं।

वह अपनी सुबह की दिनचर्या का एक आसान, लेकिन अहम हिस्सा भी साझा करती हैं दिन की शुरुआत मु_ी भर कैलिफोर्निया बादाम से करना। प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत होने के कारण बादाम उन्हें पूरे दिन सक्रिय रखते हैं,समय कितनी तेजी से निकल जाता है और न्यू ईयर  की सोच के साथ आने वाली चिंता को स्वीकार करते हुए, अनन्या एक ज्यादा संतुलित रास्ता चुनती हैं असंभव मानकों के पीछे भागने के बजाय छोटे और टिकाऊ आदतों पर ध्यान देती हैं।

बेहतर नींद, पर्याप्त पानी पीना और नियमित व्यायाम जैसे कदमों के जरिए उनका संदेश परफेक्शन नहीं, बल्कि स्थिरता पर केंद्रित है। अपनापन और भरोसा दिलाने वाले इस रील का अंत एक गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत संदेश के साथ होता है, जहां अनन्या सभी को नए साल की शुभकामनाएं देती हैं और आने वाले साल को ज़्यादा संवेदनशील और जागरूक बनाने का भाव सेट करती हैं।