सैमसंग ने की गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और जेड फ्लिप7एफई पर ऑफर्स की घोषणा
गुरुग्राम। सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और जेड फ्लिप7एफई पर सीमित समय के आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की। नए ऑफर्स में, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 अधिकतम 12,000 रुपए तक के बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस के साथ केवल 97,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
इसी तरह, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई अधिकतम 10 हजार रुपए के बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस के साथ केवल 85,999 रुपए में उपलब्ध होगा। सैमसंग के सातवीं पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भारत में शानदार मांग मिली है, जिसमें कंपनी ने जुलाई 2025 में लॉन्च के पहले 48 घंटों में गैलेक्सी जेड फोल्ड7, जेड फ्लिप7 और जेड फ्लिप7 एफईके लिए 2.1 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर हासिल किए हैं।

