डीजल वेरिएंट वर्ष 2026 में पेश  होगा  
 एवीएस न्यूज. .भोपाल
 राजधानी के होशंगाबाद रोड़ , आदर्श नगर बागमुगालिया स्थित एमजी मोटर शोरूम पर सोमवार को जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के लांच की यह एसयूवी सेगमेंट में बोल्ड डिजाइन, बेजोड़ आराम, अग्रणी तकनीक और डायनामिक ड्राइविंग अनुभव के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। ऑल-न्यू हेक्टर में नया फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन है। साथ ही बिल्कुल नया ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए रंग सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर रेंज की शुरुआती कीमत  11.99 लाख रुपए  है।  राजधानी में ऑल-न्यू एमजी हेक्टर लांचिंग अवसर कंपनी के अमित रंजन (हेड डीलर डेवलपमेंट, एमजीआई), रूना अहलावत (हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, एमजीआई), राहुल हसीजा (वीपी ग्रुप लैंडमार्क), आयुष जैन (एरिया मैनेजर, एमजीआई) मौजूद रहे। 
ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के लांचिंग  पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुराग मेहरोत्रा ने कहाकि हेक्टर हमारा पहला नेमप्लेट था और जल्द ही यह एमजी ब्रांड का पर्याय बन गया। आज तक 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों ने इसे पसंद किया है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के साथ हम इसके डिजाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी को और ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं। हमारा मानना है कि उन्नत मोबिलिटी कुछ लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऑल-न्यू हेक्टर टेक्नोलॉजी को और अधिक लोकप्रिय बनाते हुए प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगा।
 
5-सीटर वेरिएंट के लिए ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम और 6 व 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई : रूना अहलावत 
कंपनी की (हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, एमजीआई  रूना अहलावत ने बताया कि इसके इंटीरियर्स में 5-सीटर वेरिएंट के लिए ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम और 6 व 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई है। यह केबिन को और अधिक प्रीमियम व आकर्षक बनाती है। उन्होंने बताया कि ऑल-न्यू एमजी हेक्टर में नया औरा हेक्स ग्रिल दिया गया है, जो मजबूती और सटीकता का प्रतीक है। इसके साथ फ्रंट और रियर में नए औरा स्कल्प्ट बंपर्स हैं, जो हर एंगल से एक मस्क्युलर और आत्मविश्वासी स्टांस देते हैं। औरा बोल्ट अलॉय व्हील्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे खड़े-खड़े भी ताकत और स्टाइल का एहसास कराएं। नए एक्सटीरियर रंग सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट इसके आधुनिक और प्रीमियम लुक को और निखारते हैं।  इसमें पहली बार आई स्वाइप  टच जेस्चर कंट्रोल दिया गया है, जिससे दो और तीन उंगलियों के स्वाइप से एसी, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

डिजिटल ब्लूटूथ की और की शेयरिंग, प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट्स (सेगमेंट में पहली बार), रिमोट एसी कंट्रोल जैसी सुविधाएं स्मार्टफोन जैसा सहज अनुभव देती हैं। इसके अलावा 17.78 सेमी की फुल डिजिटल क्लस्टर एलसीडी स्क्रीन ड्राइवर को एक आधुनिक और सहज इंटरफेस प्रदान करती है।