एवीएस न्यूज.भोपाल 


राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के टेंट और केटरिंग व्यवसायियों का तीन दिवसीय प्रांतीय महाअधिवेशन 'भोजपाल शामियाना महोत्सव'  इस वर्ष 31अगस्त से भोपाल में आयोजित किया होगा। फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा के नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर उन्हेंमुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के चेयरमैन अजय सरावगी , कोर कमेटी संयोजक रामबाबू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, महासचिव (संगठन) राजेश हार्डिया, महासचिव संजय जैन, विस्तार एवं विकास कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी आशीष मल्होत्रा, सह सचिव महेंद्र यादव और प्रभात सोनी एवं महेंद्र नरवरे शामिल रहे।


फेडरेशन के रिंकू भटेजा ने बताया कि यह आयोजन 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को भोपाल में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन का उद्देश्य व्यवसायियों को नवीनतम रुझानों, तकनीकी नवाचारों और नेटवर्किंग अवसरों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ, व्यापारी संगठन और सरकारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन व्यवसायियों के लिए ज्ञानवर्धक सत्र, अनुभव साझा करने और नए व्यावसायिक अवसरों को पहचानने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। फेडरेशन के रामबाबू शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव टेंट, लाइट और कैटरिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रांतीय मंच होगा, जिसमें उद्योग के विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।