नई दिल्ली। किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल्स, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, ट्रैवल की बुकिंग, यूटिलिटी बिल और ऑनलाईन शॉपिंग आदि सभी का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जा रहा है। इससे जहाँ एक तरफ लोगों की सुविधा बढ़ी है, तो दूसरी तरफ ऑनलाईन धोखाधड़ी का जोखिम भी काफी ज्यादा हो गया है, जिसमें फिशिंग, जाली ऐप, सिम स्वैप और अनधिकृत लेन-देन आदि शामिल हैं।

इसलिए ग्राहकों को भुगतान करने के साथ मन की शांति प्रदान करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सेफ सेकंड अकाउंट शुरुआत की है । यह भुगतान करने का ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित तरीका है। यह ग्राहकों को अपनी मुख्य बचत सुरक्षित रखने में समर्थ बनाता है। वो रोजमर्रा के भुगतान के लिए अपने सेकंड अकाउंट के रूप में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का खुलकर उपयोग कर सकते हैं।

 अनुब्रत बिस्वास, एमडी एवं सीईओ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहाकि डिजिटल पेमेंट्स ने भारत में पैसे का प्रबंधन करने का तरीका बदल दिया है। लेकिन सहूलियत के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी आती है। हमारा सेफ सेकंड अकाउंट उसी दिशा में एक कदम है। यह रोजमर्रा के खर्च की राशि को अपनी मुख्य बचत से अलग रखने का तरीका प्रदान करता है।