नई दिल्ली। सर्वेश्वर फूड्स लिमिटेड तथा इसकी सहायक कंपनी सर्वेश्वर ओवरसीज लिमिटेड ने सिंगापुर स्थित स्वान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से प्रीमियम भारतीय परबॉयल्ड चावल की आपूर्ति के लिए चार प्रमुख निर्यात अनुबंध प्राप्त किए हैं। इन अनुबंधों का कुल मूल्य लगभग 631 मिलियन है, जिसमें चावल की विभिन्न किस्में शामिल हैं। 
 स्वान इंटरनेशनल  एक अनुभवी पेशेवरों की टीम द्वारा संचालित कंपनी है, जिसे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और उद्योगों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। यह कंपनी तकनीक आधारित नई पीढ़ी की कृषि आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में संलग्न है। यह कंपनी भंडारण, प्रोसेसिंग और कृषि उत्पादों के परिवहन में तेजी से विकसित हो रही है और अपनी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के माध्यम से दुनिया भर के खरीदारों की आवश्यकताओं को पूरा करती है।

सर्वेश्वर फूड्स लिमिटेड की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार निदेशक,सीमा रानी ने कहाकि इतने बड़े पैमाने पर एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खरीदार से निर्यात ऑर्डर प्राप्त होना हमारे वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, हमारी मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और हमारे गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की समझौता न करने की नीति का ठोस प्रमाण है।