एवीएस न्यूज.उमरिया/ भोपाल 


जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर सख्ती बढ़ाते हुए आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है।

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन में तथा वृत्त प्रभारी दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा चंदिया नगर स्थित फौजी चौराहा के आसपास किराना दुकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान अनावेदक प्रदीप साहू के कब्जे से 52 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा गोमती साहू के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा जप्त की गई।


इसी तरह बिजौरी मानपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में आरोपी राम सुहावन साहू के कब्जे से 10 नग माउंट केन बीयर, 9 पाव व्हिस्की तथा 15 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
जप्त मदिरा के संबंध में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी स्टाफ राजपति प्रजापति, कविता सिंह, अंजनी गौतम एवं जीवन लाल कोल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।