एवीएस न्यूज . भोपाल

 अंतर्राष्ट्रीय महिला साहित्यिक संस्था बनत (पंजीकृत)  जो ज्ञान, कला और साहित्य में अपने योगदान के लिए जाना जाता है अपना नौवां स्थापना दिवस भोपाल में मना रहा है। संस्था की महासचिव श्रीमती तस्नीम कौसर ने बताया कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और उर्दू-प्रेमी शहर भोपाल में संस्था बनत जो 2017 में दिल्ली में स्थापित हुई थी वह अद्वितीय उर्दू महिला साहित्यिक के रुप में हर साल अपने स्थापना दिवस के भारत के विभिन्न राज्यों में वार्षिक साहित्यिक सम्मेलनों का आयोजन करती रही है। संस्था दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, कश्मीर, मेरठ, महाराष्ट्र और हैदराबाद में सफल सम्मेलनों के बाद अब सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और उर्दू-प्रेमी शहर भोपाल अपना कार्यक्रम  आयोजित कर रहा है। 


महासचिव श्रीमती तस्नीम कौसर ने बताया कि बाब-उल-इल्म प्रकाशन, भोपाल (पंजीकृत) और अंतर्राष्ट्रीय महिला साहित्यिक संस्थाबनत - दिल्ली (पंजीकृत) के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू साहित्य में महिला चिंतन और समकालीन युग की मांगें शीर्षक पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी (मुशायरा) 1 नवंबर 2025 को सेंट्रल हॉल, होटल खजुराना रीजेंसी,हमीदिया रोड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद इस स्थान पर रात 8 बजे अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन होगा।

श्रीमती कौसर ने बताया कि बनत संस्था की संरक्षकों में से एक प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. रजिया हमीद जो उर्दू जगत में अपनी उल्लेखनीय बौद्धिक और साहित्यिक सेवाओं के लिए जानी जाती है विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।

 इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, हैदराबाद और बंगाल सहित विभिन्न भारतीय राज्यों से बनत संस्था से जुड़ी महिलाएं (बहनें) 31 अक्टूबर 2025 को अध्यक्ष डॉ. निगार अजीम और उपाध्यक्ष अजरा नकवी के साथ भोपाल पहुंचेंगी।  सम्मेलन के सह-संयोजक  साजिद प्रेमी, नफीसा सुल्ताना अना और श्रीमती रुश्दा जमील हैं।