मुंबई। ओपन एआई आज चैट जीपीटी गो पेश कर रहा है एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान।  399 रुपए प्रतिमाह की कीमत पर उपलब्ध, चैटजीपीटी गो  भारत में आम उपयोगकर्ताओं को चैटजीपीटी गो   की सबसे लोकप्रिय सुविधाओं तक अधिक पहुंच प्रदान करता है, जिनमें अधिक मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फ़ाइल अपलोड और मेमोरी शामिल हैं। यह सभी सुविधाएं जीपीटी -5 द्वारा संचालित हैं, जिसमें भारतीय भाषाओं के लिए बेहतर सपोर्ट शामिल है।