मंडी बोर्ड में सेवारत चीफ प्रोग्रामर संदीप कुमार चौबे सेवानिवृत
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में सेवारत चीफ प्रोग्रामर संदीप कुमार चौबे अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर मंडी बोर्ड परिसर में उन्हें सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। चौबे का योगदान मध्यप्रदेश की मंडियों में हमेशा याद रखा जाएगा। इन्होंने ई-अनुज्ञा, ई- मंडी एमपी फार्म गेट एप, फ्लाइंग एस्कॉर्ट एप ,उपस्थित एप जैसे कई नवाचार मध्य प्रदेश की मंडियों को दिए। चौबे ने एमआईएस शाखा में रहते हुए डाटा का संकलन उत्कृष्ट रूप से किया गया है। मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक ने एक अच्छे अधिकारी के रूप में याद रखे जाने वाले व्यक्ति के रूप में संबोधित किया गया और इनके कुशल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।

