भारतीय सड़कों के लिए विश्व-स्तरीय सुरक्षा — कठोर यूरोपीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार ट्रक
इंडस्ट्री की सबसे अच्छी पेलोड कैपेसिटी, फ्यूल एफिशिएंसी और Fleet Edge डिजिटल सर्विसेज़ के साथ कस्टमर का प्रॉफ़िट ज़्यादा से ज़्यादा करें।

एवीएस न्यूज .नई दिल्ली
भारतीय ट्रकिंग के परिदृश्य को बदलने वाले एक ऐतिहासिक कदम में, टाटा मोटर्स, भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक वाहन निर्माता और मोबिलिटी समाधान प्रदाता, ने आज 7 से 55 टन तक की क्षमता वाले 17 ट्रकों का अपना अगली पीढ़ी का पोर्टफोलियो लॉन्च किया, जो सुरक्षा, लाभ और प्रगति में नए मानक स्थापित करता है। यह व्यापक लॉन्च नई अजुरा सीरीज, अत्याधुनिक टाटा Trucks.ev रेंज, और मशहूर प्राइमा, सिग्ना तथा अल्ट्रा प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण अपग्रेड पेश करता है। ये ट्रक दुनिया के कड़े सुरक्षा नियमों (ECE R29 03) के हिसाब से बने हैं और इनका मकसद ट्रांसपोर्टर्स की बचत बढ़ाना, रखरखाव का खर्चा कम करना और काम को आसान बनाना है।
नए ट्रकों को लॉन्च करते हुए, श्री गिरीश वाघ, एमडी एवं सीईओ, टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा, "भारत में ट्रकिंग का क्षेत्र सरकारी नीतियों, बेहतर सड़कों और सुरक्षित व साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट की मांग के कारण तेजी से बदल रहा है। टाटा मोटर्स ने हमेशा से इस बदलाव में आगे रहकर नए बेंचमार्क स्था पित किए हैं जोकि इंडस्ट्री  के भविष्यर को आकार देते हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हमने अपनी अगली पीढ़ी के ट्रक पेश किए हैं, जिनमें नई 'अजुरा' सीरीज, दो उन्नित शक्तिशाली उच्च दक्षता पावरट्रेन, भारत के व्यासपक जीरो एमिशन वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों की रेंज और हमारे नए I-MOEV आर्किटेक्च्र पर आधारित टिपर रेंज और यूरोपीय मानकों वाले कैबिन एवं उद्योग में अग्रणी सुरक्षा फीचर्स, ज्याMदा पेलोड और ईंधन दक्षता में उल्लेरखनीय अपग्रेड शामिल हैं। इन ट्रकों को फ्लीट एज डिजिटल सेवाओं से भी जोड़ा गया है ताकि इन्हें चलाना और ट्रैक करना आसान हो। हमारा 'हमेशा बेहतर करने' (बेटर ऑलवेज़)  का विचार हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हम नई चीजें बनाने में लगातार मेहनत करते हैं, स्थाकनीय उत्पादन पर ज्या दा ध्यान देते हैं, और ग्राहकों की सफलता पर मजबूती से फोकस रखते हैं। ये सब 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करते हैं, जो भारत को आत्मानिर्भर बनाने में मदद करता है और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन में लीडर बनने की इच्छा को मजबूत करता है।"
अजुरा की पेशकश – ILMCV सेगमेंट के लिए उत्कृ-ष्टरता की पुनर्कल्पमना
टाटा मोटर्स ने ऑल-न्यू अजुरा रेंज का प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन, आराम और अपटाइम प्रदान करने के लिए विशेष रूप से निर्मित। उत्पादकता, सुरक्षा और आराम को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियर की गई अजुरा, बिना किसी थकावट के ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।
एक नए 3.6-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित, जो श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और दक्षता प्रदान करता है, अजुरा विश्वसनीयता और अपटाइम के लिए एक नया मानक स्थापित करती है। अजुरा रेंज 7 से 19 टन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी, जो विविध प्रयोगों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है—ई-कॉमर्स और एफएमसीजी वितरण से लेकर व्हाइट गुड्स डिलीवरी, निर्माण सामग्री परिवहन, कृषि और औद्योगिक सामान परिवहन, साथ ही इंटरसिटी, मीडियम-हॉल और क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स तक।
भारतीय सड़कों पर विश्व-स्तरीय सुरक्षा लाना
टाटा मोटर्स ने अपने पूरे ट्रक पोर्टफोलियो—जिसमें सिग्ना, प्राइमा, अल्ट्रा और ऑल-न्यू अजुरा रेंज शामिल है—को व्यापक रूप से अपग्रेड करके सड़क सुरक्षा के लिए एक नया मानक स्थापित किया है, जो सख्त ECE R29 03 ग्लो बल क्रैश सुरक्षा मानक (यूरो क्रैश नॉर्म्स) को पूरा करता है। इन ट्रकों में पूर्ण फ्रंटल, रोलओवर और साइड-इम्पैक्ट सुरक्षा के लिए इंजीनियर की गई कैबिन्स हैं, और ये 23 तक भारत-विशिष्ट उन्नत सक्रिय सुरक्षा तकनीकों से सुसज्जित हैं जैसे कि एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, और कोलिजन मिटिगेशन सिस्टम। फ्लीट एज, नेक्स्ट-जेन कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रीयल-टाइम ड्राइविंग व्यवहार मॉनिटरिंग, सुरक्षा को और बढ़ाती है, जिससे टाटा मोटर्स एकमात्र भारतीय निर्माता बन जाता है जो अपने ट्रकों को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मानक तक ऊंचा उठाता है।
उद्योग के सबसे बढि़या पेलोड, ईंधन दक्षता और फ्लीट मैनेजमेंट के साथ मुनाफा बढ़ाना 
कमाई की संभावना को अधिकतम करने और कुल स्वामित्व लागत को कम करने के लिए इंजीनियर की गई, टाटा मोटर्स ट्रक्स रेंज में किए गए अपग्रेड प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करते हैं जो लाभप्रदता को सीधे बढ़ाते हैं। स्मार्ट अपग्रेड ने पेलोड क्षमता को 1.8 टन तक बढ़ाया है, जबकि ड्राइवट्रेन अपग्रेड, उन्नत 6.7-लीटर कमिंस डीजल इंजन के नेतृत्व में, 7% बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं।
इन इंजीनियरिंग प्रगतियों के साथ ही एक डिजिटली इनेबल्डी सपोर्ट इकोसिस्टतम है जो फ्लीट विजिबिलिटी और अपटाइम को बढ़ाता है। फ्लीट एज प्रायोरिटी की शुरुआत के साथ, ग्राहक अब अपनी फ्लीट में कई और जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें वाहन की वास्तजविक समय में सेहत की जानकारी, पूर्वानुमानित विश्लेषण, और ट्रिप प्रबंधन को अनुकूलित करने के सुझाव शामिल हैं। 
एक साथ, ये इनोवेशन ट्रांसपोर्टर्स को बेहतरीन पेलोड लाभ, महत्वपूर्ण ईंधन बचत, और परिसंपत्ति का बेहतरीन इस्तेलमाल सुनिश्चित करते हैं, ताकि हर निवेश पर अधिक रिटर्न प्राप्त किया जा सके।